पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Reader's Joke : प्रेमिकायार,मैंने चीटिंग की है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमी-प्रेमिका बातें कर रहे थे।
प्रेमिका यार,मैंने चीटिंग की है।
प्रेमी तो मैं क्या सच्चा प्यार कर रहा था, मैं भी दो साल से तुझे धोखा ही दे रहा था।
प्रेमिका मैं एग्जाम की बात कर रही थी।
***
चिंटू: एक काला बल्ब देना।
दुकानदार: भाई साहब काला बल्ब नहीं होता। और काले बल्ब का क्या करोगे?
चिंटू: यार दोपहर में ज्यादा रोशनी में नींद नहीं आती। काले बल्ब से अंधेरा रहेगा थोड़ा।
***

पत्नी ने पति से पूछा, ‘जब हमने शादी की थी तब तो आप मुझे बड़े प्यारे-प्यारे नामों से बुलाते थे, जैसे - मेरी रसमलाई, मेरी बर्फी, मेरी रबड़ी। अब क्यों नहीं बुलाते?'
पति ने कहा, ‘पगली! दूध की मिठाई कितने दिन फ्रेश रहेगी।'
***
दस डॉक्टर और एक टीचर रस्सी से लटके थे। पायलट ने कहा वजन ज्यादा है कोई एक आदमी रस्सी छोड़ दो नहीं तो सब गिरोगे। टीचर ने कहा, ‘यह कुर्बानी मैं दूंगा, बजाओ ताली।’ सब डॉक्टर ताली बजाने लगे और रस्सी का वजन कम हो गया।
शिक्षा: चाहेडॉक्टर बन जाओ पर टीचर हमेशा टीचर होता है।