पिता (गुस्से में ) : शराब,सिगरेट, लड़कियां ये सब तुम्हारी जान की दुश्मन हैं।
बेटा: जो इंसान अपने दुश्मनों से डर गया, वो मर्द नहीं।
***
मंगलू(दुकानदार से) : डिटॉल साबुन है?
दुकानदार- हां है।
मंगलू: अच्छी क्वालिटी का है?
दुकानदार: हां अच्छी क्वालिटी का है।
मंगलू: तो ठीक है, हाथ धोकर एक किलो आटा दे दो।
***
ग्राहक: दिनभर अपनी मिठाई की दुकान पर बैठते हो। तुम्हारा मन नहीं होता मिठाई खाने का?
गोलू: होता तो है, लेकिन पापा गुस्सा होते हैं इसलिए सिर्फ चाट कर रख देता हूं।
***
इंजीनियरिंग के छात्र : सर हमने एक ऐसी चीज बनाई है, जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं।
सर: वाह,क्या चीज है वह?
छात्र: दीवार में छेद!