पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

From the Web:स्वर्ग के दरवाजे पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुत सारे पुरुष और महिलाएं मरकर स्वर्ग पहुंचे। भगवान ने कहा, ‘सभी पुरुष दो लाइनें बना लें। पहली लाइन में वे खड़े होंगे, जिनकी पत्नियों ने उन पर राज किया हो और दूसरी लाइन में वे खड़े होंगे, जो अपनी पत्नी पर हावी रहे हों। साथ ही महिलाएं यहां से चली जाएं।’ थोड़ी ही देर में वहां पर दो लाइनें बन गईं। पहली लाइन एक किमी लंबी थी, जबकि दूसरी लाइन में सिर्फ एक आदमी खड़ा था। भगवान ने कहा, ‘मैंने तुम सभी को ताकतवर बनाया था पर धिक्कार है कि तुम सब बीवी के गुलाम निकले। सिर्फ यह एक ही आदमी हिम्मतवाला निकला। सीखो इससे कुछ। मेरे बच्चे बताओ इन सबको कि तुम कितने बहादुर हो और कैसे इस लाइन के इकलौते आदमी बने।’ आदमी ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं पता, मुझसे तो मेरी बीवी इस लाइन में खड़ा होने के लिए कह गई है!’
एक कार हादसे का शिकार होने के बाद तीन दोस्तों की आत्मा स्वर्ग पहुंची। वहां उनकी स्वर्ग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई, जिसमें उनसे एक सवाल पूछा गया, ‘अभी धरती पर आप अपनी मृत्युशैया पर लेटे हैं और आपका परिवार और दोस्त रो रहे हैं। इस वक्त आप उनसे क्या सुनना पसंद करेंगे?’ पहले आदमी ने जवाब दिया, ‘मैं चाहूंगा कि वे कहें कि मैं सबसे अच्छे डॉक्टरों में से एक था और मैंने अपने परिवार को बहुत प्यार किया।’ दूसरे आदमी ने जवाब दिया, ‘मैं चाहूंगा कि वे कहें कि मैं एक अच्छा पति साबित हुआ और मैं एक बेहतरीन शिक्षक था, जो बच्चों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया और जिसने बच्चों को कल के लिए तैयार किया।’ तीसरे आदमी ने कुछ देर सोचा, फिर जवाब दिया, ‘मैं चाहूंगा कि वे कहें, देखो वह हिल रहा है। शायद अभी जिंदा है!’
अंकित मेहता, भोपाल