गोलू ने एक लॉटरी टिकट खरीदा और उसकी लॉटरी भी निकल गई। वह लॉटरी का दावा करने के लिए टिकट लेकर अपने नंबर की पुष्टि करने पहुंचा। गोलू वहां बैठे आदमी से कहता है कि मैंने लॉटरी में 10 लाख रुपए जीते हैं और वे मुझे अभी चाहिए। वहां बैठा आदमी कहता है कि सर हम इस तरह लॉटरी का पूरा पैसा एक ही बार में आपको नहीं दे सकते, हम आपको अभी एक लाख रुपए देंगे और बाकी के नौ लाख रुपए अगले नौ सालों में देंगे। गोलू ने कहा, ‘अरे ऐसा नहीं
चलेगा। मैंने लॉटरी जीती है और मुझे सारा पैसा अभी के अभी चाहिए।’
वह आदमी फिर से कहने लगा, ‘देखिए सर हम अभी आपको केवल एक लाख रुपए ही दे सकते हैं, बाकी की राशि अगले नौ सालों में ही आपको मिल पाएगी।’ गोलू को गुस्सा आ गया। चीखते हुए उसने उस आदमी से कहा, ‘यह अच्छी बदमाशी है। देखो मुझे मेरा पैसा चाहिए, अगर तुम मुझे 10 लाख रुपए अभी नहीं दे सकते हो तो मेरे 100 रुपए वापिस कर दो, जिससे मैंने लॉटरी का टिकट खरीदा था!’
प्रियंका तोमर, भोपाल