कुछ सालों पहले एक गाना खूब चर्चित हुआ था कि अम्मा देख..देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए और अब यहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे
जयललिता अम्मा को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है।
अम्मा को हुई चार साल की सजा के बारे में सुनकर कई लोगों के कान खड़े हो गए कि मुंडा ही नहीं अम्मा भी बिगड़ सकती हैं। खबरों पर यकीन किया जाए तो पता चलता है कि पहले उनके घर पर छापे में 28 किलो सोना, 800 किलो चांदी, 10500 साड़ियां, 91 घड़ियां और 750 जोड़ी जूते मिले थे।
ये पढ़कर कई औरतों के दिमाग फिर सकते हैं कि अम्मा तो बड़े ऐश में थीं और हम यहां महंगाई और पति की लिमिटेड कमाई में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।
लेकिन अदालत के फैसले ने उन अम्मा को हिलाकर रख दिया जिनसे तमिलनाडू ही नहीं पूरा देश हिलता था। बहरहाल, सोशल साइट्स पर अम्मा की सजा पर भी मसखरों की नजर पड़ गई है और वे तरह-तरह से रिएक्ट करके अपनी बात कह रहे हैं। आप भी देखें तस्वीरों में कि अम्मा को लेकर सोशल साइट्स पर आखिर क्या चल रहा है.....
क्लिक करें तस्वीरों के लिए....