पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

FAKING UPDATES: OBAMA हुए क्रेजी और लगाया फोन ...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेकिंग रिपोर्टिंग
चंदू खां भोपाली
वॉशिंगटन, पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर वाशिंगटन में उनके फैन्स में जबरदस्त क्रेज है और इस दीवानगी में अमेरिकी प्रेसिडेंट भी क्रेजी नजर आ रहे हैं। मजे की बात ये है कि उन्हें इंडियन पीएम के साथ-साथ सबसे ज्यादा जिस चीज का इंतजार है वो है गुजराती ढोकले और फाफड़े। खास मिशेल ने इसकी जिद की है और पत्नी की जिद के आगे नतमस्तक होते हुए उन्होंने मोदी को फोन लगाकर आखिर रिमांइडर करवा दिया है कि वो किसी भी सूरत में गुजरात से ढोकले-फाफड़े लाना न भूलें। अमेरिका में मोदी जी के स्वागत की तैयारियों चल रही हैं और जैसा की पता चला है कि मोदी व्रत रखेंगे तो उनके लिए जगह-जगह नींबू पानी के स्टॉल लगाए जा रहे हैं और ओबामा खुद चखकर देख रहे हैं कि नींबू पानी में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए।
इसके साथ ही सोशल सोशल साइट्स पर भी मसखरों का क्रिएशन इस विजिट को लेकर शुरू हो गया है। बहरहाल, आपको हर ताजा फेकिंग अपडेट मिलती रहेगी। तब तक इन तस्वीरों को एन्जॉय कीजिए।