इन दिनों दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमरीका के राष्ट्रपति
बराक ओबामा की तबीयत नासाज है। दरअसल भाई मियां उनके गले में कोई इन्फेक्शन हुआ है और मीडिया में खबरें चल रही हैं कि वे भारत दौरे पर आएंगे जनवरी में तो ढोकले नहीं खा पाएंगे। अब हम इंडियंस को इस बात का सदमा बैठ गया है। आपने भी महसूस किया होगा कि जब कद्दावर आदमी को छींक भी आती है, तो छोटे बड़े सब हिल जाते हैं और उनकी छींक भी सबके लिए चिंता का सबब बन जाती है। हमने कुछ ऐसा ही इमेजिन किया है कि ओबामा के गले के संक्रमण को लेकर नेता किस तरह का रिएक्शन कर रहे हैं और कौन-कौन इस बीच ओबामा को पटाने में लगा है कि उन्हें उनकी बड़ी चिंता है।