दिल्ली में आखिर चुनाव संपन्न हो गए और ईवीएम मशीनों में अब बंद है नेताओं और खुद दिल्ली की तकदीर। क्या कहती है किसकी किस्मत की लकीर अभी इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन कयास लगने शुरू हो गए हैं। कोई
केजरीवाल की झाड़ू की जीत के लिए कॉन्फिडेंट है, तो किसी को पूरी उम्मीद है कि बीजेपी और मोदी के लिए
किरण बेदी दिल्ली में कमल खिलाकर ही दम लेंगी। बहरहाल मसखरे सोशल साइट्स पर सक्रिय हैं और पूरी मस्ती से इन चुनावों के बाद अपनी बात अपने ढंग से कह रहे हैं।