पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Funny Satire On Bilabal Butto For Magalyaan

BREAKING FAKING: बिलावल करेंगे मंगल में अमंगल...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रेकिंग फेकिंग न्यूज:
रिपोर्टर चंदू खां भोपाली
इस्लामाबाद, अभी-अभी खबर आई है कि पाकिस्तान में जरदारी के सपूत बिलावल भुट्टों ने एक नया बयान दिया है। उनका कहना है कि वे भारत के मंगल अभियान में अमंगल करने का पूरा प्रयास करेंगे और अपने मिशन में कामयाब होंगे। इसके लिए उन्होंने सुपरमैन बनने की कोशिश की है और वे उछलने-कूदने की ट्रेनिंग अलकायदा से बाकायदा ले रहे हैं। पाकिस्तान के प्रिय आतंकी अजहर मसूद ने उनको इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं और खुद उनकी लातें खाकर ट्रेनिंक कैम्प में उन्हें मुश्किलों से लड़ने के गुर सिखा रहे हैं। पाक के पूर्व मजबूर राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उनकी हौसलाआफजाई कर आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर किया है लेकिन नवाज शरीफ का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। गौरतब है कि बिलावल ने पिछले दिनों भारत से पूरा कश्मीर लेने वाला बयान दिया था। पाकिस्तान की आवाम को वो पसंद नहीं आया और अंदर की बात है कि जनता का कहना की कश्मीर में बाढ़ आने के कारण वो उसको लेने का इरादा फिलहाल छोड़ दें और भारत को किसी और तरीके से डराएं। यही वजह है कि बिलावल ने भारत के मंगल अभियान के बाद उसमें दखल देने और अमंगल करने का मन बनाया है। बिलावल इसके लिए खुद उड़कर मंगल जाएंगे और भारत के मंगल यान पर पाकिस्तान का लेवल चिपकाकर आएंगे, क्योंकि उनका मानना है कि भारत की हर चीज उनकी है।
असर-बिलावल के इस नापाक मंसूबे से भारत में हड़कंप मचा है। राहुल बाबा ने इसे गंभीरता से लिया है और सरकार को सतर्क रहने के लिए कहा है। मुलायम सिंह का कहना है कि बिलावल सिर्फ वहां घूमकर आ जाएंगे और टेक्नोलॉजी समझने के लिए गए हैं।
इस बीच सोशल साइट्स पर भी इस तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं...
ख़बरबाज़ी @khabarbaazi ·
66 करोड़ किलोमीटर की दूरी 450 करोड़ में...इससे ज़्यादा पैसे तो मीटर से चलने वाला ऑटो ले लेता है।

राहुल गांधी और मंगलयान में क्या फर्क है? मंगलयान अपनी कक्षा में पहुंच चुका है।

मिशन मंगल की सफलता के बाद अब sat-sunday के बाद मंगलवार का भी week off घोषित कर देना चाहिए।
अब उस दिन का इंतजार कीजिए, जब पैरंट्स कहें-, 'बेटा, मंगल पर चले जाओ... बहुत स्कोप है।' :D
मंगलयान पर 450 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह खर्च मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' का सिर्फ 1/10 है।
भारत ने कामयाब मंगल मिशन पर 460 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि दिवाली पर यहां 5 हजार करोड़ रुपये पटाखे चला दिए जाते हैं। कमाल के आंकड़े हैं।
मंगलयान की कामयाबी के बाद कुछ मंत्रियों ने पता लगाने के लिए कहा है कि वहां के लिए 'स्टडी टूर' भेजा जा सकता है या नहीं।

मांगलिक लड़के-लड़कियों के लिए अच्छी खबर, उनके जीवनसाथी की संभावनाओं को तलाशने के लिए मंगलयान स्पेस में पहुंच गया है।

भारत मिशन मार्स की कामयाबी के लिए राहुल गांधी जी का आभारी है। उनके एस्केप वेलॉसिटी के ज्ञान के बिना यह संभव नहीं था।

ब्रेकिंग- चुमार में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी खत्म। भारतीय सैनिकों ने मंगल मिशन पर चीनी सैनिकों की खिल्ली उड़ाकर उन्हें वापस भेजा।

प्रधानमंत्री ने मंगलयान को क्रिकेट में मिली जीत से भी बड़ा बताया है। तो क्यों न हमारे साइंटिस्ट्स के लिए एक विजय रैली का आयोजन किया जाए?

डियर DRDO, सीखो कुछ इसरो से... वे भी सरकारी वैज्ञानिक हैं।

इसरो ने मंगल मिशन के साथ एक ही गलती की है। उन्होंने पप्पू को पैक करने मंगल पर नहीं भेजा। देश को और ज्यादा खुशी होती।
बहरहाल चंदू खां ने पाकिस्तान से हमें बिलावल की मंगल पर उड़कर जाने की तैयारियों की तस्वीरें भेजी हैं। क्लिक करें और आप भी देखें...