पत्नी न होती तो क्या होता...? अब समझदारों की तरह ये मत जवाब देने लगना कि पत्नी नहीं होती तो हमारी सेवा कौन करता। ऑफिस के लिए टिफिन कौन बनाता। बच्चों को कौन देखता और घरवालों की देखभाल किसके सहारे होती। बल्कि यहां मसखरों की तरह सोचने की जरूरत है कि पत्नी न होती तो जोक्स न होते और जोक्स न होते तो हंसी खुशी ना होती।
जी हां पत्नी पर दुनिया में जितने जोक्स बने हैं शायद ही किसी और रिश्ते ने लोगों को इतना ज्यादा गुदगुदाया होगा। हमने फेसबुकियों के कलेक्शन से ऐसे ही कुछ जोक्स को जुगाड़ा है जिनसे वो माहौल को करते हैं कूल-कूल। आइए क्लिक करके देखें कि किस तरह से करते हैं ये मूड फ्रेश...