आइए संडे को फन डे बनाते हैं और खुद खिलखिलाने के साथ दोस्तों को भी ठहाके लगवाते हैं। हमने इन कार्टून्स में कुछ जोक्स जुगाड़े हैं, जिन्हें पढ़कर आपको जरूर मजा आएगा।
साथ में पढ़ें ये मजेदार JOKE
गली के कोने पर बहुत देर से खड़े एक आदमी को पुलिसवाले ने पकड़ लिया और पूछा तेरा नाम क्या है
आदमी - शेर सिंह
पुलिसवाला - बाप का नाम
आदमी - बाघेंद्र सिंह
पुलिसवाला - कहां जा रहा है
आदमी - शेरा वाली गली में
पुलिसवाला - शेरा वाली गली में किधर
आदमी - टाइगर मेन्शन
(पुलिसवाला सोचता है हद है यार शेर से नीचे तो बात ही नही करता है)
पुलिसवाला - टाइगर मेन्शन किसके घर
आदमी - सिंघानिया जी के घर
पुलिसवाला - सिंघानिया जी का क्या काम है
आदमी - बाघमारे जी का संदेशा देना है
पुलिसवाला - क्या संदेशा है
आदमी-बाघेला जी ने पार्टी छोड़ दी है
(पुलिसवाला एक साथ इतने सारे शेर, हद है यार शेर से नीचे तो बात ही नहीं करता है)
पुलिसवाला -एक बात बता ये जो हाथ में थैले में क्या है
आदमी-आटा
पुलिसवाला-कैसा आटा
आदमी-सिंघाड़े का
(पुलिसवाला बड़ा जंट आदमी है शेर से नीचे तो बात ही नहीं करता है)
पुलिसवाल - अब मैं तुझ से सवाल पूछता हूं अगर उसमें भी शेर आए तो मानूंगा, अच्छा ये बता अभी तू कहां से आ रहा है।
आदमी-लायंस क्लब की मीटिंग से
पुलिसवाला-तो फिर तू जाता क्यूं नहीं है? यहां क्यूं खड़ा है इतनी देर से??
आदमी-वो सामने दो कुत्ते भौंक रहे हैं कैसे निकलूं ?
अब क्लिक करें मजेदार कार्टून जोक्स के लिए। सभी कार्टून्स सोशल साइट्स से साभार....