सर्दियों का मौसम आखिर आ ही गया और अब
केजरीवाल की तरह दूसरे भी मफलर और स्वेटर पहनने को मजबूर हो गए हैं। जब सर्दी आ ही गई है तो फिर वॉट्सऐपिये इससे क्यों अछूते रहें तो उन्होंने भी अपनी शेयरिंग में सर्दी के एहसास पर चुटकियां लेना शुरू कर दिया है। हमने उनके कलेक्शन में से ऐसी ही कुछ चीजों को कलेक्ट किया है, जिन्हें देखकर इस गुलाबी ठंड में आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ ही जाएगी।