रजनीकांत का आज जन्मदिन है और उनके फैन्स उन्हें इन जोक्स से याद कर दे रहे हैं तोहफा कुछ अलग हटकर। आप भी पढ़ें और मनाएं उनका जन्मदिन हंसते-खिलखिलाते...
पहले पढ़ें ये JOKES...
1.रजनीकांत ने एक बार मैकडोनाल्ड्स में इडली का ऑर्डर दिया और आप यकीन नहीं करेंगे, उन्हें मिल भी गया।
2.पॉल द ऑक्टोपस ने फीफा वर्ल्ड कप में बिल्कुल सटीक भविष्यवाणियां की थीं. उससे किसी ने पूछा कि रजनीकांत कब मरेगा? उसी दिन पॉल बाबा की मौत हो गई।
3.एक बार ईश्वर और रजनीकांत में लड़ाई हुई। नतीजा?? आज ईश्वर ऊपर हैं.. !!
4.एक बार रजनीकांत ने एक कुकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया.. उन्हें तो जीतना ही था..सोचिए उन्होंने फाइनल में कौन सा व्यंजन बनाया सोचिए...लाल मिर्च की मीठी खीर
5.असलियत में रजनीकांत को फिल्म, मिशन इम्पॉसिबल के हीरो का किरादार निभाने के लिए साइन किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि इस फिल्म का टाइटल उनके लिए बहुत अपमानजनक है।
6.रजनीकांत को बचपन में चिकेन पॉक्स नाम की बीमारी ने अपनी चपेट में लिया था। आज ये बीमारी दुनिया से गायब हो चुकी है।
7.एक बार रजनीकांत हेलिकॉप्टर द्वारा स्विट्जरलैण्ड से होकर गुजर रहे थे लेकिन उनका पर्स गिर गया फिर क्या हुआ- वह स्थान आज स्विस बैंक के नाम से जाना जाता है।
8.एक बार रजनीकांत ने एक चेक पास किया, फिर क्या हुआ-चेक नहीं बल्कि बैंक ही बाउंस हो गया।
9.अगर आप कहते हैं, 'इस दुनिया में कोई परफेक्ट नहीं होता', तो रजनीकांत इसे अपनी तौहीन मानते हैं।
10.रजनीकांत पूरी दुनिया में एक ऐसे आदमी हैं, जिनको पता है कि महिलाएं सचमुच में क्या चाहती हैं।
11.जब रजनीकांत मोनोपॉली खेलने लगते हैं, तब विश्व आर्थिक तौर पर प्रभावित हो जाता है।
प्रकाश की गति से रजनीकांत नहीं चलते, बल्कि रजनीकांत की गति से प्रकाश अपनी दूरी तय करता है।
12.एक किसान ने अपने मक्के के खेत में कौवे उड़ने के लिए रजनीकांत की तस्वीर चिपका दी।
नतीजा यह हुआ कि कौवे अगले ही दिन मक्की के वे दाने भी वापस ले आए, जो वे पिछले साल लेकर गए थे।
क्लिक करें और पढ़ेें ये मजेदार जोक्स और Funny तस्वीरों के लिए...