खबर मिली कि मंगलयान का इंजन 4 सेकेंड के लिए चलाकर देख लिया गया और परीक्षण कामयाब हो गया। मंगल का इंजन क्या चला कि मसखरों के मजाकिया इंजन को भी जैसे पॉवर मिल गई और वे इस अभियान को जहां एक तरफ देश का गौरव मानकर चल रहे हैं, वहीं यहां भी उन्हें ह्यूमर नजर आ रहा है और इस पर भी उन्हें मस्ती सूझ रही है। सोशल साइट्स पर इन सब चीजों को लेकर भी वे बड़े उत्साहित नजर आ रहे हैं और तरह-तरह के क्रिएशन कर रहे हैं। उन्होंने कहीं पाकिस्तान को इसमें जोड़ लिया है तो कहीं
केजरीवाल को भी मंगल पर पहुंचा रहे हैं।