पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Tweets And Pics On Modi's America Visit

MODI जी कब आओगे : सोशल साइट्स पर ऐसे दिखी इंतजार की इंतहा..

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज शाम तक पीएम मोदी अमेरिका की धरती पर कदम रख देंगे लेकिन इससे पहले सोशल नेटवर्किंग पर मसखरों की खुसरफुसर शुरू हो गई है। उन्होंने ये इमेजिन कर लिया है कि ओबामा किस तरह मोदी के स्वागत के लिए बेकरार हैं।
इन ट्वीट्स में पहले पढ़ें कि इस विजिट को लेकर उनके क्या विचार हैं...
वैसे तो मोदी मंगलयान से भी अमेरिका में लैंड कर सकते थे, लेकिन वो बेकार में बराक ओबामा को शर्मिन्दा नहीं करना चाहते। -राजीव
मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। चीनी सैनिक भारत के दौरे पर हैं। देश भगवान भरोसे चल रहा है। -अंकित लाल
मोदी-सुषमा अमेरिका में, जेटली अस्पताल में भर्ती, अब कोई च्वाइस ही नहीं बची। राजनाथ सिंह को मिनिस्टर-इन-इंचार्ज बनना ही था। - संदीप घोष
कांग्रेस कहती थी, मोदी को जानता ही कौन है। अब अमेरिका से मोदी के भाषण का 80 देशों में सीधा प्रसारण होगा। -संजय द्विवेदी
2005 मेंनो एंट्री 2014 में ग्रैंड एंट्री सफलता का यही पैमाना है। -अभिनाप्रदीप
मोदी पहलेगुजराती हैं जो बिना जीमैट या जीआरई पास किए अमेरिका जा रहे हैं। -अब्दुल्ला-अब्दुल्ला
मोदी अमेरिका में ये जरूर कहेंगे कि आपके पास स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी है तो हमारे पास स्टेच्यु ऑफ यूनिटी है। -विनोद मेहता
मोदी केअमेरिका रवाना होते ही जगह-जगह जलने की बू आने लगी है। -विजया
मोदी कीअमेरिका यात्रा और भाई लोगों ने पूरे अमेरिका को हिंदी में ट्रांसलेट कर दिया है। -रवीश
मां, बेटेसे अमेरिका पहुंचते ही कॉल कर देना। मोदी की मां, बेटा अमेरिका पहुंचते ही ट्वीट कर देना। -बाबू भइया
परिस्थितियां अब बदल रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा भी मोदी से मुलाकात के लिए इंतजार कर रहे हैं। -मनीष
अब देखें तस्वीरों में ओबामा की बेकरारी.....