पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nawaz Sharif's Funny Pics On Social Sites

नवाज शरीफ का उड़ा मजाक: सोशल साइट्स पर हो रही है किरकिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने चंदू खां भोपाली के लफ्जों में कहा जाए तो मियां, पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ आखिर अपनी वाली पर आ गए हैं। उन्होंने यूएन में फिर से कश्मीर राग अलापा है और भारत में इस बात को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ उनका मजाक भी उड़ रहा है। जहां एक तरफ हमारे पीएम की अमेरिका यात्रा पर दुनिया की निगाहे हैं और वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की घिसी-पिटी चाल पर दुनिया उनकी हंसी उड़ा रही है। आज हम मंगल पर जा पहुंचे और मियां नवाज को कश्मीर का दंगल सूझ रहा है...
पहले कुछ पंक्तियां शरीफ की झूठी शान में......
मोदी ने इंडिया में मियां शरीफ को बुलाया
अपने शपथ ग्रहण समारोह में मान बढ़ाया
लेकिन मियां नवाज को ये रास न आया
अब अमेरिका में फिर से कश्मीर का राग अलापा है
लेकिन वे समझ लें कि मोदी भी इस मामले में उनके पापा हैं
मांगोगे कश्मीर तो मिलेंगे जख्मी कर देने वाले तलावर और तीर
मियां नवाज क्यों रो रहे हो चैन से खाओ घर में खीर
जब आई थी कश्मीर में बाढ़
जब टूटे थे उन लोगों पर मुसीबतों के पहाड़
तब कहां थी आपकी दहाड़
कौन से बिल में जाकर छुप गए थे मियां
तब क्यों नहीं आवाज निकाली
अब जब पहुंचे फिर अमरीका,
फिर बन बैठे चमन के माली
चाहे जितना शोर मचा लो
कश्मीर को लेकर तूफान मचा लो
चाहे जितना जोर लगा लो
पहले अपने घर में देखो
अपना पाकिस्तान बचा लो!
वाकई मियां नवाज के लिए हर हिंदुस्तानी के दिल में यही चल रहा है और ये गुस्सा सोशल साइट्स पर भी उतर आया है।
क्लिक करें और देखें कि सोशल साइट्स पर उनको लेकर किस तरह की तस्वीरें चल रही हैं...