पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Twitter पर बना मजाक: चीनी प्रेसीडेंट के आते ही छूटे जुमले...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीन के राष्ट्रपति "Xi Jinping" आखिर भारत दौरे पर आ गए और इनके आने से बहुत कुछ गंभीर होगा और काफी सकारात्मक रिजल्ट आने की उम्मीद है। लेकिन इन सारी चीजें से परे मसखरों को भी सोशल साइट्स पर मौका मिल गया है मसखरी करने का और वे अपने अंदाज में उनके आगमन पर कुछ इस तरह के ट्वीट्स कर तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं।
पहले पढ़ें कुछ ट्वीट्स और फिर देखें तस्वीरें...
ख़बरबाज़ी @khabarbaazi ·
इस बीच राहुल गांधी समझ नहीं पा रहे कि पुरूष होने के बावजूद चीनी राष्ट्रपति का नाम 'शी जिनपिंग' क्यूं हैं।
इस बीच चीनी राष्ट्रपति समझ नहीं पा रहे की गुजरात में हर दूसरे बच्चे का नाम जिग्नेश क्यूं हैं।
चीन से हमारा गहरा रिश्ता है जब हमारे यहां बच्चे को मिर्ची लगती है तो मां कहती है ले बेटा चीनी खा ले।
अजीब लगता न...अगर सभी लोग जिनपिंग के स्वागत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खड़े रहते और पता लगता वो तो लद्दाख से घुसपैठ करके भारत में आ गए हैं।
वैसे काफी अर्से के बाद कोई चीनी हवाईजहाज से भारत आया है।
चीनी राष्ट्रपति ने कहा चीन अभी इसी वक्त अरूणाचल और लद्दाख पर अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार है, बशर्ते भारतीय चाऊमीन में पनीर डालना बंद कर दे।
मजेदार ट्वीट्स और तस्वीरों के लिए क्लिक करें....