जालैक (स्लोवेनिया). अगर आप तरह-तरह की ड्रिंक्स के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए जन्नत साबित हो सकती है। मगर अफसोस की बात ये है कि यहां ड्रिंक आपको केवल देखने के लिए मिलेगी न कि पीने के लिए। कहां से आया इसे बनाने का आइडिया...
दरअसल यहां जल्दी ही एक ऐसा फव्वारा लगाया जाएगा, जिससे यहां बनाई जाने वाली खास फ्रूट ड्रिंक ही निकला करेगी। दरअसल प्रशासन यहां कोई खास टूरिस्ट जगह बनाना चाहता था, जिसके लिए ही ड्रिंक फाउंटेन का सुझाव दिया गया। इस फव्वारे की खास बात ये होगी कि इससे अलग-अलग फ्लेवर्स की ड्रिंक्स निकला करेंगी। इसके लिए लोगों की जब राय मांगी गई तो ज्यादातर लोगों को यह सुझाव पसंद आया। इसका काम शुरू हो चुका है जो आने वाले साल तक पूरा भी हो जाएगा।