पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुबली थी इतनी कि आ चुका है हार्ट अटैक, बॉडी बिल्डिंग ने बचाई जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेस्टर। अमेरिका की रहने वाली 23 साल की रेबेका स्मिथ कभी मेडिकल डिसऑर्डर एनोरेक्सिक की शिकार थीं। इसकी वजह से वे बहुत ही कम खाना खाती थीं। हमेशा मोटापे का डर सताता था। इस वजह से उन्हें हार्ट अटैक भी आया। इसके बाद रेबेका ने बॉडी बिल्डिंग करना शुरू कर दिया और इस बीमारी को पीछे छोड़ चुकी हैं। जानिए कैसे रेबेका ने किया ऐसा...
रेबेका बताती हैं कि साल 2012 में उनका वजन महज 38 किलो ही रह गया था। काफी कमजोरी महसूस होती थी, लेकिन मोटा हो जाने के डर से वे खाना खाने से भी डरती थीं। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी आया। रेबेका के मुताबिक, 'मैं हमेशा विक्टोरिया सिक्रेट एंजल कैंडिक स्वाएनपोएल से खुद की तुलना करती थी। उनकी तरह ही एकदम पतली दिखना चाहती थी। मैं रोजाना लगभग 17 किलोमीटर दौड़ती थी। इस कारण से मैंने खाना-पीना भी छोड़ दिया।'
रेबेका कहती हैं कि जब मैं ये सब कर रही थी, तभी जोनपॉल विटल मेरी लाइफ में आए और मैं धीरे-धीरे इस अजीबोगरीब बीमारी से दूर हो गई। जोनपॉल जो भी कहते हैं, मैं वो खाती हूं। इनमें केक, बिस्किट, सलाद और घर पर बना रोस्ट डिनर शामिल है। इसके बाद मैं खूब एक्सरसाइज भी करती हूं। बता दें कि रेबेका ने हाल ही में बॉडी बिल्डिंग के लिए कम्ब्रियन क्लासिक बिकिनी चैम्पियन का खिताब जीत चुकी हैं। वहीं, ब्रिटिश क्लासिक बिकिनी चैम्पियन के फाइनल में भी पहुंची थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें रेबेका के कुछ और फोटोज...
खबरें और भी हैं...