वॉशिंगटन. एक अंग्रेजी वेबसाइट ने दूसरे वर्ल्ड वार के वक्त की अमेरिका की लाइफ दिखाती कलर फोटोज जारी की हैं। इन फोटोज में महिलाएं भारी-भरकम मशीनों के साथ काम करती हुई दिखाई देती हैं। दिलचस्प बात ये है कि तब के दौर की ज्यादातर फोटोज ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करती थीं। क्या-क्या दिखाया फोटोज में...
यूनाइटेड स्टेट्स फार्म सेक्युरिटी एडमिनिस्ट्रेशन और ऑफिस ऑफ वार इन्फॉर्मेशन में काम कर रहे फोटोग्राफर्स ने ये फोटोज 1939 से 1945 के बीच खींची। उस वक्त उनके बाकी कलीग ब्लैक एंड व्हाइट कैमरे के साथ ही काम कर रहे थे। लेकिन ये फोटोज बेहद प्रभावी हैं और इनमें तब की लाइफस्टाइल और फैशन को भी रंगों में देखा जा सकता है।
हालांकि, ज्यादातर फोटोज ग्रामीण अमेरिका की हैं, जिनमें महिलाओं को काम करते और मशीन के साथ जूझते दिखाया गया है। कई फोटोज एविशन ट्रेनिंग की हैं, जबकि कुछ फैक्ट्रियों की। सोशल साइट्स पर भी इन फोटोज को काफी शेयर किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए ऐसी ही और PHOTOS...