पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Florida Man Charged With Throwing Alligator Through Wendy's Drive thru Window

डराने के लिए रेस्टोरेंट में फेंक दिया जिंदा मगरमच्छ, जानिए फिर क्या हुआ?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका के फ्लोरिडा में अजीब केस सामने आया है। उसमें 24 साल के एक युवक ने फास्ट फूड रेस्टोरेंट ‘वेंडी’ में खिड़की से जिंदा मगरमच्छ अंदर फेंक दिया। वहां का वेटर जब उस टेबल तक आया, जहां मगरमच्छ गिरा था, तो डर गया। उसके चिल्लाने पर वहां के सभी लोग बाहर चले गए। जानिए फिर क्या हुआ मगरमच्छ फेंकने वाले लड़के के साथ...
रेस्टोरेंट के मालिक ने पता लगा लिया कि उसे किसी ने खिड़की से अंदर फेंका था। उसे नुकीले हथियार से घायल किया गया था। कुछ समय बाद जोश जेम्स नाम के उस युवक को ढूंढ़ लिया गया। पुलिस ने जब सख्ती की, तब उसके माता-पिता ने बताया कि जेम्स उस रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक व्यक्ति को पहचानता था। शायद उसे डराने के लिए जेम्स ने यह तरीका खोजा होगा।
बता दें कि जेम्स को पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे वन्यजीव पर जानलेवा हमला करने की धाराएं लगाई हैं। इस मामले में जज ने कहा कि अब जेम्स निश्चित अवधि तक किसी भी वन्यजीव या पेट्स (मां के पेट्स को छोड़कर) के संपर्क में नहीं आ सकेगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें इससे जुड़े कुछ और फोटोज...
सोर्स- wideopenspaces.com
खबरें और भी हैं...