पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक लाख की ये बकरी करती है स्टंट, नाम है रानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराची. पाकिस्तान की एक बकरी का स्टंट करता हुआ वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। रानी नाम की यह बकरी टफ स्टंट करने में भी माहिर है। कई लोगों ने बकरी और उसके मालिक की काफी तारीफ की है। कई लोग चाहते हैं इसे खरीदना...
2 साल की रानी जब कराची की सड़कों पर स्टंट करती है तो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। हालांकि, कई लोगों को हैरानी इस बात की होती है कि बकरी आखिर इतना टफ स्टंट कर कैसे लेती है। दरअसल रानी को इसके लिए ट्रेंड किया गया है। इसका मालिक ओस्मान इसे घंटो ट्रेनिंग देता है, जिसके बाद ये स्टंट कर पाती है।
ओस्मान की माने तो इसे कई लोग खरीदना चाहते हैं, कुछ तो 1 लाख रुपए तक देने के लिए तैयार है, लेकिन ओस्मान इसे बेचना नहीं चाहता है। वह रानी को अपने घर का मेंबर मानता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इससे जुड़ी और PHOTOS...
खबरें और भी हैं...