पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साल भर से ये शख्स खाता है सिर्फ आलू, घटा लिया 10 किलो वजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैनबरा. अपनी खाने की आदतों से निजात पाने के लिए यहां के इस व्यक्ति ने अनोखा तरीका निकाला है। वह पिछले एक साल से हर दिन खाने में केवल आलू खाता है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इसके बाद 36 वर्षीय एंड्रू टेलर का कहना है कि इस तरकीब से उन्होंने हर महीने लगभग 10 किलो वजन घटाया है। डॉक्टर व डाइटीशियन मानते हैं इसे गलत...
यहां के जाने-माने डाइटीशियन चार्लन ग्रोस का कहना है कि यह बहुत ही खराब डाइट है। मैं तो किसी को भी इसकी सलाह नहीं दूंगा। आलू में बहुत ही कम पोषक तत्व होते हैं और वो किसी को भी वजन घटाने में तो मदद कर ही नहीं सकते। इसकी वजह एंड्रू भी कुछ ठोस रूप से नहीं बता पाते, लेकिन उनका कहना है कि अगर डॉक्टर्स कहते हैं तो मैं इसकी सलाह किसी को नहीं देना चाहूंगा, यह मेरा अपना प्रयोग है।
एंड्रू बताते हैं कि सालभर पहले मेरा वजन एकदम से बहुत ज्यादा बढ़ रहा था। मेरा वजन लगभग 150 किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद मैंने पोट्‌टो डाइट शुरू की, जिसमें मैंने दिन के हर समय केवल आलू ही खाने शुरू किए। रोज आलू खाने से होने वाली बोरियत से बचने के लिए उन्होंने आलू को कई नए तरीकों से बनाना शुरु किया।
वे बताते हैं कि पहले मुझे हमेशा भूख जैसी लगी रहती थी, जिस वजह से मैं खाता रहता था। मैं आलू कभी तेल में नहीं पकाता, उन्हें उबालकर ही खाता था और बाकी के पोषक तत्व इसके साथ बनाए जाने वाली सब्जियों से लिया करता था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इससे जुड़ी और PHOTOS...
खबरें और भी हैं...