न्यूयॉर्क. यहां के जेम्स राइस नामक कलाकार खास मोटरसाइकिल तैयार करते हैं जो मुड़े हुए चम्मचों से बनती है। दरअसल उन्हें यह आइडिया अपनी पत्नी के खास कटलरी जमा करने के शौक से आया। कुछ चम्मच उनके पास ऐसे थे, जो मुड़ गए थे या पुराने हो चुके थे। जानिए कैसे बेचते हैं बाइक को...
उन्हें इनसे कुछ खास बनाने का विचार आया और उन्होंने यह खास मोटरसाइकिल बनाना शुरू कर दी। जेम्स बताते हैं कि उन्हें ऐसी चीजें बनाना पसंद है। वे अपनी गाड़ियां और घर के सामान आदि को भी खुद ही ठीक किया करते हैं। वो अब तक अलग-अलग गाड़ियों के पार्ट्स से एक नए तरीके की मशीन बना चुके हैं। वो बताते हैं कि जब मैं स्कूल में था तो मैंने इंजिन वाली मोटर साइकिल बनाई थी।
फिलहाल वो जो गाड़ियां बना रहे हैं केवल सजावट के लिए हैं, मगर वो जल्दी ही उसमें कुछ नई तकनीक का प्रयोग करने वाले हैं, जिससे वो चल पाएंगी। एक बाइक को बनाने में उन्हें एक महीना लगता है। फिलहाल वे अपनी इन स्पून मोटरसाइकिल को ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से बेच रहे हैं। लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इससे जुड़ी और PHOTOS...