पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

123 किलो की महिला ने घटाया 59 किलो वजन, जीता बिकिनी कॉम्पिटीशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटापे से परेशान 26 साल की एक युवती ने महज एक साल में अपना वजन 59 किलो तक घटाया है। 123 किलो वजनी कॉनेर रेंस्च को स्कूल के दिनों में सभी 'मोटी और भद्दी लड़की' कहकर उसका मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज वही कॉनेर लड़कियों की फिटनेस रोल मॉडल हैं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीता बिकिनी कॉम्पिटीशन...

- अमेरिका के नेब्रास्का स्टेट की रहने वाली कॉनेर रेंस्च का वजन कभी 123 किलो था।

- अपनी पर्सनल ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट की मदद से कॉनेर ने अपना वजन 59 किलो तक घटाया।

- कॉनेर अब 64 किलो की हैं और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस भी।

- कॉनेर ने 2015 में वर्ल्ड ब्यूटी फिटनेस एंड फैशन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और बिकिनी कॉम्पिटीशन जीता।

- इंस्टाग्राम पर कॉनेर के 36 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके फॉलोर्स की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है।

- कॉनेर के मुताबिक पहले वो सोशल साइट्स पर अपने फोटो पोस्ट करने से डरती थीं। कॉनेर ने कभी नहीं सोचा था कि वो बिकिनी कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले पाएंगी।

- कॉनेर ने जब पहली बार बिकिनी पहनी तो उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ा और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

- कॉनेर के मुताबिक पहले वो कॉन्स्टेंट ईटर (लगातार कुछ न कुछ खाने वाली) थीं। उन्हें जब भी भूख लगती थी वो खाने बैठ जाती थीं।

- इसके बाद वो पर्सनल ट्रेनर से मिलीं, जिसने उसे किक बॉक्सिंग, कार्डियो और वेट लिफ्टिंग के टिप्स दिए। इसकी मदद से कॉनेर ने महज 21 दिनों में ही करीब 10 किलो वजन घटा लिया था।
अागे की स्लाइड्स में देखें, कॉनेर रेंस्च के कुछ और फोटोज...
खबरें और भी हैं...