पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानवरों के लिए इस महिला ने बेच डाली करोड़ों रुपए की जायदाद, जानें क्यों?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। रिटायरमेंट के बाद सभी सुकून भरी जिंदगी जीना चाहते हैं। मगर बीजिंग की 62 वर्षीय वेंग जियाओपिंग ने डॉक्टरी पेशे से रिटारयमेंट लेते ही सबसे पहले अपनी करोड़ों रुपए की जायदाद बेच डाली। इसके बाद अब वे इन रुपयों से सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों और बिल्लियों को पालकर उनका पालन-पोषण कर रही हैं। शहर छोड़कर गांवों रहने लगी ये महिला...
वेंग जियाओपिंग ने जानवरों की खातिर फिलहाल शहर को छोड़कर एक गांव में घर ले लिया है। गांव में वह कुत्ते-बिल्लियों के लिए बड़ा सा घर बनवा कर उनके साथ रह रही हैं। वो पिछले आठ सालों में सैकड़ों कुत्तों और बिल्लियों को गोद ले चुकी हैं। इस काम के लिए उन्होंने दो लोग भी रखे हैं, जिन्हें वो अपनी पेंशन से पैसा देती हैं।
वेंग हर दिन इन सभी के लिए 50 किलो चावल बनाती हैं। उनका कहना है कि इस काम में अब आसपास के लोग भी मेरा सहयोग करते हैं। इससे यह काम मेरे लिए अब और भी आसान हो गया है। उनके मुताबिक, सड़कों पर घूमने वाले ये जानवर सुरक्षित नहीं थे। ऐसे में मैंने इन्हें अपना लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें इससे जुड़े कुछ और फोटोज...
खबरें और भी हैं...