बीजिंग. रिटायरमेंट के बाद सभी सुख भरा आराम का जीवन जीना चाहते हैं। मगर यहां की 62 वर्षीय वेंग जियाओपिंग ने डॉक्टरी पेशे से रिटारयमेंट लेते ही सबसे पहले अपनी करोड़ों रुपए की जायदाद बेच डाली और कुत्तों और बिल्लियों का पालन-पोषण कर रही हैं। 8 साल में सैकड़ों कुत्तों को लिया गोद...
फिलहाल शहर को छोड़कर उन्होंने एक गांव में घर ले लिया है। वह कुत्ते-बिल्लियों के लिए बड़ा सा घर बनवाकर रह रही हैं। वो पिछले आठ सालों में सैकड़ों कुत्तों और बिल्लियों को गोद ले चुकी हैं। इस काम के लिए उन्होंने दो लोग भी रखे हैं, जिन्हें वो अपनी पेंशन से पैसा देती हैं।
वेंग हर दिन इन सभी के लिए 50 किलो चावल रोज बनाती हैं। उनका कहना है कि इस काम में अब आसपास के लोग भी मेरा सहयोग करते हैं। इससे यह काम मेरे लिए अब और भी आसान हो गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इससे जुड़ी और PHOTOS...