ओटावा. कनाडा की रहने वाली एक महिला ने सहारा के रेगिस्तान में 2 महीने तक अनोखी यात्रा की है। 39 साल की प्रोफेशनल फोटोग्राफर जोडी मैकडोनाल्ड ने लोहे से लदी मालगाड़ी में सफर किया। उन्होंने इस दौरान सहारा में फोटोग्राफी भी की। कैसे किया ट्रैवल...
फोटोग्राफर ने दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन में से एक में सफर किया, लेकिन बेहद असामान्य हालत में। वे सामान ढोने वाले रेल के डिब्बे के ऊपर बैठीं। हालांकि, साहस भरे ट्रैवल के कारण उनकी फोटोज सोशल साइट पर काफी शेयर की जा रही हैं। उन्होंने नुआकचोट, मौरिटानिया जैसे इलाकों में सफर किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन कच्चे लोहे से भरी हुई थी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान तेज तूफानी हवाओं से भी जूझना पड़ा। तेज हवाओं के कारण रेत उन्हें चोट पहुंचा रही थी। उन्हें ऐसा लग रहा था कि जैसे उनकी स्किन शरीर से अलग हो जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए और PHOTOS...