टोक्यो। जापान अपनी अनोखी खबरों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। ऐसी ही एक विचित्र तरह की शुरुआत यहां देखी गई है। हाल ही में यहां एक पुरानी स्कूल की इमारत को माउंटेन बाइक कोर्स के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। जानिए क्यों किया गया ऐसा...
दरअसल, स्कूल की ये बिल्डिंग काफी समय से खाली पड़ी थी, जबकि इमारत अभी भी अच्छी अवस्था में है। इसी कारण यहां के एक ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे माउंटेन बाइक कोर्स के लिए उन्होंने इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया है। आसपास के लोग बताते हैं कि अब यहां पूरे दिन दूसरी-तीसरी मंजिल तक युवक व वयस्क साइकिल चलाते नजर आते हैं।
माउंटेन बाइक कोर्स सीखने वाले यामात्सु का कहना है कि यह एक अच्छा अनुभव है। इससे माउंटेन पर बाइक चलाने की ट्रेनिंग आसानी से मिल जाती है। इमारत में बस कुछ बदलावों की जरूरत है, जिसके बाद यह पूरी तरह से प्रैक्टिस के लिए तैयार हो जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें इससे जुड़े कुछ और फोटोज...