पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये है ब्रिटेन की Real Life बार्बी, वेलेंटाइन पर है सच्चे ब्वॉयफ्रेंड की तलाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार्बी डॉल जैसी दिखने वाली 22 साल की इस लड़की को वेलेन्टाइन पर तलाश है, तो सिर्फ सच्चे प्यार की। ब्रिटेन में नॉटिंघमशायर के स्केगबी की रहने वाली हन्ना ग्रेगोरी को लोग ह्यूमन बार्बी भी कहते हैं। हन्ना को इस बात का मलाल है कि उन्हें अब तक कोई खुद के जैसा प्यारा और प्यार करने वाला लड़का नहीं मिला है। 22 इंच है कमर, लगाती हैं कॉन्टैक्ट लेंस...

शेफील्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ग्रेगोरी के मुताबिक, उन्हें गली में आते-जाते समय लोग अक्सर छेड़ते और ताने मारते हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपने परफेक्ट मैन नहीं मिला है। हन्ना बताती हैं कि वो जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो लोग हंसते हैं। इतना ही नहीं उन पर रड कमेंट्स भी पास करते हैं। हन्ना की कमर महज 22 इंच है और वो बार्बी जैसी दिखने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस भी लगाती हैं।

हन्ना को ऐसे ब्वॉयफ्रेंड की तलाश, जो करे सच्चा प्यार

हन्ना ऐसा ब्वॉयफ्रेंड चाहती हैं, जो उनसे सच्चा प्यार करे। उनके मुताबिक, अभी तक जो भी लड़का उनसे बातचीत करता है वह बस उनके अट्रैक्टिव लुक की वजह से करता है। लोग उन्हें सेक्सुअलाइज करने लगते हैं। कोई उनसे सच्चा प्यार नहीं करता। वो बस उन्हें एक डॉल (गुड़िया) की तरह देखते हैं। हालांकि, हन्ना इसे अदरवाइज नहीं लेती, बल्कि कॉम्पलीमेंट मानती हैं कि वो उन्हें ह्यूमन बॉर्बी जैसा सुंदर समझते हैं।

रोजाना डेढ घंटे करती हैं मेकअप, 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

- हन्ना के मुताबिक, एक समय उन्हें अपने लुक्स को लेकर शर्मिंदगी होती थी। वो बेहद संकोची और शर्मीले स्वभाव की थीं।

- उन्हें लगता था कि वो सुंदर नहीं हैं और कोई भी फैशन उन पर सूट नहीं करेगा, लेकिन धीरे-धीरे उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता गया।

- 2013 में शेफील्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उनके क्लासमेट्स ने जब उन्हें बार्बी डॉल जैसा सुंदर बताया तो हन्ना का कॉन्फिडेंस बढ़ता चला गया। हालांकि, कॉलेज के पहले दिन उनके क्लासमेट्स ने कोई बात नहीं की थी।

- हन्ना की बड़ी-बड़ी आंखें, लंबे पैर और 22 इंच की कमर है। उन्हें पिंक कलर बहुत पसंद है। वो ज्यादातर शॉर्ट पिंक स्कर्ट्स पहनती हैं। हन्ना हर रोज अपने मेकअप के लिए डेढ़ घंटे का समय देती हैं।

- फिलहाल इंस्टाग्राम पर हन्ना के 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उन्हें रोजाना हजारों फैन्स मेल भेजते हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखें, ह्यूमन बार्बी हन्ना ग्रेगोरी के कुछ और फोटोज...
खबरें और भी हैं...