श्रॉपशायर. अगर आप हॉबिट फैन हैं और कुछ उनके ही जैसे रहने की इच्छा रखते हैं तो आपकी यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। यहां एक ऐसा घर है जो पूरी तरह से हॉबिट स्टाइल में बना है यानी जमीन के अंदर। सीक्रेट गुफा का राज कोई नहीं जानता...
इसे बनाने वाले आर्टिस्ट एंटोनी ड्रेकप ने यह घर 1980 में खरीदा था, उस समय यह एक छोटा सा कॉटेज हुआ करता था। बीस साल की मेहनत के बाद उन्होंने इसे पूरा बनाया, जमीन को समतल किया और एक आम घर से कहीं बढ़कर इसे तैयार किया।
इस घर की एक और खास बात है कि एंटोनी ने इसमें 60 मीटर लंबी एक गुप्त गुफा बनाई है, जिसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि घर बिकने के बाद उसके मालिक को ही उसे दिखाया जाएगा। 2002 में एंटोनी की मृत्यु के बाद उनके बेटे डैनिस ही इसकी देखभाल कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यह घर बहुत ही खास है, क्योंकि उसकी हर एक चीज उनके पिता ने अपने हाथों से बनाई है। इसमें छत पर बना एक गार्डन है जो उनके पिता ने अपने आखिरी समय में बनाया था। यह गार्डन देखने में ऐसा है मानो कोई टूटी-फूटी इमारत के ऊपर किसी ने पौधे उगाए हों।
ब्रिटेन के एक गांव में एक कलाकार ने बीस साल की मेहनत के बाद जमीन के अंदर तीन मंजिला घर बनाया है। इसके साथ ही घर में एक गुप्त सुरंग भी है, जो केवल इस घर को खरीदने वाले को ही दिखाई जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कुछ और PHOTOS...