पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वियतनाम वार के UNSEEN PHOTOS, 30 लाख लोगों ने गंवाई थी जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9 फरवरी 1965 यानी आज ही के दिन दक्षिण वियतनाम में 3,500 अमेरिकी सैनिकों की पहली टुकड़ी उतारी गई थी। वियतनाम युद्ध की शुरुआत वैसे 1955 में ही हो गई थी। कम्युनिस्ट को मानने वाले उत्तरी वियतनाम के साथ चीन, रूस और उत्तर कोरिया थे, जबकि दक्षिणी वियतनाम को अमेरिका, द. कोरिया और ऑस्ट्रेलिया का समर्थन हासिल था। अमेरिकी फोटोग्राफर डग निवेन ने वियतनाम युद्ध के दौरान कुछ ऐसे फोटो लिए हैं, जो उस दौर के अलग ही पहलू को दिखाते हैं।

20 साल तक चला था युद्ध, 30 लाख लोगों की गई जान...

वियतनाम, लाओ और कंबोडिया की धरती पर 20 साल तक चले इस युद्ध में करीब 30 लाख लोग मारे गए थे। इनमें 58 हजार अमेरिकी शामिल थे। वहीं, मरने वालों में आधे से ज्यादा वियतनामी नागरिक थे। 1975 में कम्युनिस्ट फोर्सेस ने वियतनाम के सबसे बड़े शहर साइगोन पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ युद्ध खत्म हो गया। बाद में वियतनाम कम्युनिस्ट सरकार द्वारा सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम बनाया गया। आज साइगोन शहर कम्युनिस्ट नेता हो ची मिन्ह सिटी के नाम से जाना जाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, वियतनाम युद्ध के कुछ अनदेखे फोटोज...
खबरें और भी हैं...