भोपाल डेस्क. 1969 में आज ही के दिन बोइंग 747 की टेस्ट फ्लाइट सफल हुई थी। ये दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जा रहे यात्री विमानों में से एक है। बोइंग 747 सत्तर के दशक में ऐसे समय में बाजार में उतारा गया जबकि बड़े, अधिक गति और ज्यादा क्षमता वाले विमानों की मांग थी।
तमाम अटकलों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यह विमान लंबी हवाई यात्रा का पर्यायवाची बन गया। यही वह विमान है जिसके कभी शांति के प्रमुख औजार साबित होने की भविष्यवाणी की गई थी।
खास- बोइंग ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने जेटलाइनर 747-8 का प्रोडक्शन घटाएगा। क्योंकि बाजार में दो इंजिन वाले और फ्यूल एफिशियेंट विमानों की मांग है।