भोपाल डेस्क. 1984 में आज ही के दिन मुंबई के मझगांव डॉक में भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बियां बनाने का काम शुरू हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसका शुभारंभ किया था। मौजूदा यार्ड की व्यवस्थाओं में इजाफा करते हुए इसे बनाया गया था। जिसमें बड़ी और हवादार वर्कशॉप थी जो पूरी तरह कवर्ड थी। जहां आधुनिक सीएनसी मशीनें लगाई गई थीं।
खास: हाल ही में विशाखापत्तनम में हुए फ्लीट रिव्यू में दिखाए गए नौसेना के ज्यादातर आधुनिक हथियार मझगांव डॉक में ही बने हैं।