पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब दो शेरों ने किया भैंसे पर अटैक, कार का टायर पंक्चर कर बचाई जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क में एक भैंसे ने कुछ इस तरह शेर से अपनी जान बचाई कि उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि वाकई में ये दुनिया का सबसे बहादुर भैंसा है। इस पूरी घटना को पार्क में घूमने आए टूरिस्ट गेरडा निएमन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। रोड किनारे खड़ी गाड़ी में मारा सींग, टायर फटने से भागा शेर...
- दरअसल एक भूखे शेर ने भैंसे को पीछे से पकड़ लिया और उसे गिराने की कोशिश करने लगा।

- लेकिन भैंसे ने हिम्मत नहीं हारी और शेर को घसीटता हुआ रोड तक ले आया।

- रोड किनारे खड़े टूरिस्ट इस घटना को देख रहे थे। तभी भैंसे ने अपना सींग जोर से गाड़ी के टायर में दे मारा।

- फिर क्या था, गाड़ी का टायर फट गया और उससे निकली तेज आवाज से शेर डरकर भाग खड़ा हुआ।

- शुरुआत में दो शेर थे लेकिन भैंसे ने एक शेर को तो अपने सींगों से ही मारकर भगा दिया था।

- टूरिस्ट हैंस वेन ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, भैंसे ने कैसे शेर से बचाई जान...
खबरें और भी हैं...