डेस्क. ''स्वाद बड़ी चीज़ है'' ऐसा यूं ही नहीं कहा जाता, बल्कि स्वाद के दीवानों की दीवानगी के लिए कहा जाता है। ऐसे ही फूड लवर दुनिया के हर कोने, हर देश में हैं जो किसी स्वाद के इस कदर मुरीद हो जाते हैं कि वह क्या और कैसा है, ये भी नहीं देखते।
दाल-चावल, रोटी-सब्जी के अलावा दुनिया के कई हिस्सों में कीड़े-मकौड़े, सांप, चूहे और सूअर भी खाए जाते हैं। चीन तो अपने अजीबोगरीब खाने के लिए मशहूर है ही, लेकिन जापान कंबोडिया, ब्राजील में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं। फूड के दीवानों की दुनिया में कई डिशेज ऐसी भी हैं, जिन्हें खाना तो दूर, देखना भी अजीब लगता है, लेकिन देखिए, कुछ ने न सिर्फ इन्हें खाने के बारे में सोचा, बल्कि आज ये उनके सबसे फेवरेट बन चुके हैं और धड़ल्ले से बिक भी रहे हैं।
कंबोडिया से शुरू करते हैं। कंबोडियाई लोग भी खाने के बेहद शौकीन हैं। यहां के मार्केट में वियर्ड फूड खासतौर पर मिलता है। इन फूड्स को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। यहां विशेष तौर पर कॉकटेल पार्टी में स्नेक्स के तौर पर झींगा की डिश पसंद की जाती है। इसके अलावा मकड़ी, बंदर का दिमाग भी लोग स्वाद लेकर खाते हैं।
तली हुई मकड़ियां- कंबोडिया
कंबोडिया में हाथ की हथेली के बराबर मकड़ी से तैयार नाश्ता मार्केट में खुलेआम मिलता है। नोम पेह मार्केट में मकड़ी से बनी डिश खुलेआम बिकती है। दोपहर के नाश्ता करने के लिए ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। बताया जाता है, खमेर रूज शासन के दौरान यहां के कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। हताशा से बाहर आने के लिए उन्होंने मकड़ियों से बना व्यंजन खाना शुरू कर दिया और उन्हें इसका स्वाद बेहद पसंद आया। तभी से यहां मकड़ी खाने का चलन है।

आगे की स्लाइड्स में- दुनिया के बाकी देशों में क्या खाते हैं लोग, देखें PHOTOS