सियाचिन में 3 फरवरी को आए एवलांच (हिम स्खलन) में 11 जवानों का ग्रुप बर्फ के नीचे दब गया था। एवलांच के बाद 150 जवानों ने 19600 फीट की ऊंचाई पर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में और भी ऐसी जगह हैं, जहां बर्फ जमा देने वाली ठंड के बीच भी लोग रहते हैं। हम आपको बता रहे हैं दुनिया की कुछ सबसे ठंडी जगहों के बारे में जहां औसत तापमान -71 डिग्री तक पहुंच जाता है।
1- ओइम्याकोन (रूस)
आबादी : 500 से 800
औसत तापमान : -50 डिग्री
रूस की राजधानी मास्को से पूर्व की ओर 3000 मील दूर दुनिया की वो सबसे ठंडी जगह है, जिसका नाम है ओइम्याकोन। यह इंसानों की बस्ती वाली दुनिया की सबसे ठंडी जगह है। यहां दूर-दूर तक जमीन नहीं दिखती। चारों ओर सिर्फ बर्फ की चादर ही नजर आती है। यहां सबसे कम तापमान 1924 में -71.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि यहां का औसत तापमान -50 डिग्री के आसपास होता है। इसे 'पोल ऑफ कोल्ड' भी कहते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, दुनिया के कुछ और कोल्डेस्ट प्लेस जहां रहते हैं लोग...