पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानिए स्टफ्ड दाल टमाटर बनाने की विधि...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्या चाहिए...


5 मध्यम आकार के टमाटर, 1 कप धुली व उबली मूंग दाल, 2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच नींबू का रस, 1/2 चम्मच सौंफ, स्वादानुसार नमक।

ग्रेवी के लिए...


100 ग्राम पालक, 100 ग्राम बथुआ, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 चम्मच तेल, 2 चम्मच क्रीम, स्वादानुसार नमक।

ऐसे बनाएं...

सबसे पहले टमाटर को खौलते पानी में डालें और तुरंत ही निकाल लें। अब इनका पतला छिलका निकालकर टमाटर को अंदर से खोखला कर लें। अंदर से जो गूदा निकलेगा उसे अलग रख लें, यह ग्रेवी में काम आएगा। उबली मूंग दाल में सभी मसाले मिला दें और टमाटर में भर दें। अब ग्रेवी के लिए पालक व बथुआ उबाल लें। और इसका पेस्ट बना लें। टमाटर के गूदे में अदरक, हरी मिर्च मिलाकर पीस लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और टमाटर वाला पेस्ट डालें। अब नमक डालें और भूनें। भुन जाने पर ग्रीन पेस्ट डालें और मिलाएं। अब भरे हुए टमाटर को ग्रेवी में रखें और ऊपर से क्रीम डालें। ढक्कन लगाकर 2-3 मिनट तक रखें। लीजिए, स्वादिष्ट स्टफ्ड दाल टमाटर तैयार हैं। गर्म नान या चपाती के साथ सर्व करें।