पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • In Winters, There Are Lots Of Green Vegetables Available In The Market.

LESS OIL RECIPE: हेल्दी नाश्ते के लिए बनाएं मेथी के गट्टे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- मेथी के गट्टे
लाइफस्टाइल डेस्क: नाश्ते में कुछ अलग खाने का मन हो, तो मेथी के गट्टे बनाएं। जब आप बेसन में मेथी डालकर गट्टे बनाते हैं, तो इनका स्वाद बढ़ जाता है। इन्हें लगभग न के बराबर तेल में बनाया जाता है।
गट्टे के आटे के लिए ज़रूरी सामग्री:
  • बेसन - 200 ग्राम (एक कप )
  • मेथी - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • हींग - 1 से 2 चुटकी
  • नमक - छोटी चम्मच (आधी)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
गट्टे फ्राई करने के लिए:
  • तेल - डेढ़ टेबल स्पून
  • हींग - 1 चुटकी
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक काट लीजिए)
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक काट लीजिए)
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
बनाने की विधि:
गट्टे बनाने के लिए आटा गूंथे:
मेथी के पत्तों को डंठल से अलग करने के बाद साफ पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो लें। इन्हें किसी प्लेट में या छलनी में डाल कर पानी निकाल लें। फिर इसे बारीक काट लें।
अब एक बर्तन में बेसन लें और इसमें कतरी हुई मेथी, नमक, हींग, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और तेल डाल कर मिलाएं और इसे अच्छे से गूंथ लें। इसमें पानी बहुत कम लगता है इसलिए ज़रूरत के अनुसार 1-2 चम्मच पानी डाल लें। आटे को नरम गूंथ कर 10-15 मिनट कर लिए रख दें।
आटे की बड़ी और मोटी लोई के रोल बना कर रख लें। एक भगोने में इतना पानी लें जिसमें सारी लोई अच्छे से डूब जाएं। 4 कप पानी को अलग उबलने के लिए रख दें। जब पानी में उबाल आ जाए तो उबलते पानी में ही तैयार किए रोल को 1-1 करके डालें ताकि पानी हर समय उबलता नज़र आए। इन्हें तेज़ आंच पर 10-15 मिनट उबलने दें। फिर गैस बंद करके इसे ठंडा करें और रोल्स को पानी से निकाल कर इन्हें छलनी में रखकर पानी निकाल दें। जब ये रोल्स ठंडे हो जाएं तो इन्हें आधा इंच मोटे टुकडों में काट कर गट्टे बना लें।
गट्टों को फ्राई करें:
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। अब गर्म तेल में हींग, जीरा और राई डाल कर तड़का लें। फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डाल कर चलाते हुए थोड़ा सा भूने लें। अब इस मसाले में गट्टे डालकर ऊपर से नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दें। इसे मिश्रण को चलाते हुए 2-3 मिनट तक अच्छे से पकाएं। फ़्राई मेथी के गट्टे तैयार हैं।
इन्हें किसी प्लेट या बर्तन में निकालें। दही चटनी, चावल या चपाती के साथ इसका मज़ा लें।