पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Overview Of The Health Benefits Of Different Varieties Of Tea, With An Emphasis On Find

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं चाय, जानें इसके 10 फायदे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफस्टाइल डेस्क: चाय हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। कहा जाता है कि दिन की शुरुआत चाय पीकर की जाए तो शरीर में ताजगी आ जाती है। चाय में कैफीन पाया जाता है। यह मूत्रवर्धक होने के साथ नाड़ी तंत्र की उत्तेजना को बढ़ाता है और मांसपेशियों को बल देता है। चाय का वानस्पतिक नाम केमेलिया सायनेन्सिस है। चाय आदिवासियों की जिंदगी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे अनेक हर्बल नुस्खों में अपनाया भी जाता है। चलिए, आज जानते है चाय से जुड़े हर्बल नुस्खों के बारे में।

चाय के संदर्भ में रोचक जानकारियों और परंपरागत हर्बल ज्ञान का जिक्र कर रहे हैं डॉ. दीपक आचार्य (डायरेक्टर-अभुमका हर्बल प्रा. लि. अहमदाबाद)। डॉ. आचार्य पिछले 15 सालों से अधिक समय से भारत के सुदूर आदिवासी अंचलों जैसे पातालकोट (मध्य प्रदेश), डांग (गुजरात) और अरावली (राजस्थान) से आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान को एकत्रित कर उन्हें आधुनिक विज्ञान की मदद से प्रमाणित करने का कार्य कर रहे हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए
एक कप चाय के पानी में दो ग्राम शहद और तीन ग्राम दालचीनी की छाल का चूर्ण मिलाकर दिन में तीन बार पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
चाय पीने के क्या फायदें हैं, जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर........