(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: डाइटिंग करते वक्त सबसे पहले हम घी खाना छोड़ देते हैं। हमें लगता है कि घी खाने से हम मोटे हो रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। देसी घी हमारे दिमाग और शरीर को चुस्त रखता है। कुछ बीमारियों में डॉक्टर घी नहीं खाने की सलाह देते हैं, लेकिन सभी के लिए नहीं। आज हम आपको देशी घी से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
देशी घी के फायदे-
घी का नाम सुनते ही हमें मोटापे का डर सताने लगता है। घी में सिर्फ कैलोरी ही नहीं होती। हम यह सोचते हैं कि घी खाने से हमारे शरीर में चर्बी ज़्यादा बढ़ जाएगी, लेकिन घी में शॉर्ट चेन फैटी एसिड होते हैं, जिसके कारण यह पचने में आसान होता है। घी में विटामिन ए, डी और कैल्शियम, फॉरस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं। देसी घी का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। देसी घी से सिर की मालिश करने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं। देसी घी के सेवन से त्वचा में चमक आ जाती है।
देशी के गुणों की अधिक जानकारी जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...