लाइफस्टाइल डेस्क: अंग्रेजी भाषा में इसे लेडीस फिंगर भी कहा जाता है। इसका वानस्पतिक नाम एबेल्मोस्कस एस्कुलेंट्स है। भिंडी अत्यधिक प्रचलित सब्जियों मे से एक है, जो घरों के बगीचों से लेकर खेतों में विस्तार से उगाई जाती है। अक्सर लोग इसे सिर्फ एक सब्जी के तौर पर देखते हैं, लेकिन आदिवासी इलाकों में इसे अनेक रोगों के उपचार हेतु प्रयोग में लाया जाता है। चलिए आज जानते हैं भिंडी से जुड़े कुछ चुनिंदा नुस्खों के बारे में भिंडी की अधकची सब्जी उन लोगों के लिए भी उत्तम है जो वजन घटाने के लिए तत्पर हैं। सुबह शाम कच्ची भिंडी चबाना भी वजन कम करने में सहायक होता है।
1- वज़न घटाने में सहायक
भिन्डी की अधकची सब्जी उन लोगों के लिए भी उत्तम है जो वजन घटाने के लिए तत्पर हैं। सुबह शाम कच्ची भिंडी चबाना भी वजन कम करने में सहायक होता है।
2- प्रोटीन मिलता है
भिंडी के बीजों को एकत्र कर सुखाया जाता है और बच्चों को इसका चूर्ण खिलाया जाता है। माना जाता है कि ये बीज प्रोटीनयुक्त होते हैं और उत्तम स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। ये बीज टॉनिक की तरह कार्य करते हैं।
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और भिंडी के इन फायदों के बारे में विस्तार से जानिए।
नोट:- भिंडी के संदर्भ में रोचक जानकारियों और परंपरागत हर्बल ज्ञान का जिक्र कर रहें हैं डॉ. दीपक आचार्य (डायरेक्टर-अभुमका हर्बल प्रा. लि. अहमदाबाद)। डॉ. आचार्य पिछले 15 सालों से अधिक समय से भारत के सुदूर आदिवासी अंचलों जैसे पातालकोट (मध्यप्रदेश), डांग (गुजरात) और अरावली (राजस्थान) से आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान को एकत्रित कर उन्हें आधुनिक विज्ञान की मदद से प्रमाणित करने का कार्य कर रहे हैं।