लाइफस्टाइल डेस्क: कद्दू की सब्जी बन रही हो तो अक्सर हम इसके बीजों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। इतना ही नहीं, हम बाकी कई सब्जियों और फलों के छिलकों और बीजों को बेकार समझकर उन्हें भी फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका कितना महत्व होता है। इन्हीं सब्जियों और फलों के छिलके और बीज हमारी हेल्थ के लिए कितने फायदेमंद होते हैं? चलिए, आज आपको बताते हैं कद्दू के बीज की ढेर सारी खूबियां और इसके जबरदस्त औषधीय गुण।
इन खूबियों को बताया है डॉ. दीपक आचार्य ने। वो अभुमका हर्बल प्रा. लि. अहमदाबाद के डायरेक्टर हैं। डॉ. आचार्य पिछले 15 सालों से अधिक समय से भारत के सुदूर आदिवासी अंचलों जैसे पातालकोट (मध्य प्रदेश), डांग (गुजरात) और अरावली (राजस्थान) से आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान को इकट्ठा कर उन्हें आधुनिक विज्ञान की मदद से प्रमाणित करने का काम कर रहे हैं।
1. अनिद्रा, चिंता और तनाव (डिप्रेशन)
कद्दू के एक ग्राम बीजों में करीब 22 मिलीग्राम ट्रिप्टोफान प्रोटीन पाया जाता है, जिसे नींद का कारक भी माना जाता है। कनाडियन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में 2007 में प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि ग्लुकोज़ के साथ कद्दू के बीजों का सेवन करने वाले अनिद्रा से ग्रस्त रोगियों को आमतौर पर साधारण दिनों की तुलना में बेहतर नींद आती है। ग्रामीण इलाकों में जी मिचलाना, थकान होना या चिंतित व्यक्ति को कद्दू के बीजों को शक्कर के साथ मिलाकर खिलाया जाता है।
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए बाकी फायदे...