पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Home Products Have No Harmful Effects So You Can Try These Products For Straightening Your Hairs.

घर में बने इन 5 नेचुरल प्रोडक्ट्स की मदद से बालों को स्ट्रेट करना है आसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफस्टाइल डेस्कः कर्ली बाल देखने में भले ही खूबसूरत लगते हों, लेकिन उनकी केयर और उन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल काम है। अगर आप भी अपने कर्ली बालों को कुछ अलग लुक देना चाहती हैं तो पॉर्लर और कोई महंगा ट्रीटमेंट लेने से बचें। स्ट्रेटिंग के लिए घर में तैयार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं।
बालों को स्ट्रेट करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले केमिकल्स स्कैल्प पर असर डालते हैं जिससे उनकी जड़ें कमजोर होने लगती हैं और वो बहुत ही ज्यादा मात्रा में टूटते हैं।
स्ट्रेटनिंग आयरन का इस्तेमाल
अच्छे क्वालिटी के स्ट्रेटनिंग आयरन का इस्तेमाल करें जो न केवल उन्हें स्ट्रेट करेंगे बल्कि बालों को गिरने से भी बचाएंगे। आयरन को इस्तेमाल करने के दौरान उसके टेम्परेचर का खासतौर से ध्यान रखें। बहुत ज्यादा गर्म होने से बालों की ड्रॉयनेस बढ़ती है जिससे वो रूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं। अपने बालों के अनुसार टेम्परेचर सेट करें। डैमेज बालों के लिए 250-300 डिग्री, पतले बालों के लिए 300-350 डिग्री, उलझे और ड्रॉय बालों के लिए 350-400 डिग्री का टेम्परेचर सही रहता है। सस्ते आयरन में टेम्परेचर कंट्रोल करने का ऑप्शन नहीं होता इसलिए हमेशा किसी अच्छे ब्रांड वाले आयरन का इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल का तरीका
बालों को धोने के बाद अच्छे से ब्लो ड्रॉय करें।
हीट प्रोटेक्शन स्प्रे लगाएं।
बालों को छोटे-छोटे हिस्सों और लेयर्स में बांट लें।
स्ट्रेटनिंग आयरन के बालों के अनुसार सेट करें।
ऊपर से शुरूआत करते हुए नीचे तक लाएं।
Other options: दूध का इस्तेमाल, दूध और शहद का इस्तेमाल, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल, कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके बालों को स्ट्रेट करने के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली इन चीजों के बारे में विस्तार से जानिए...
खबरें और भी हैं...