पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इन्हें खाने से होती है आंखों की रोशनी तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: सुंदर आंखों से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती हैं, क्योंकि इन्हीं अनमोल आंखों से व्यक्ति कुदरत के खूबसूरत नजारोंं को देख पाता है। इसलिए जरूरी है आंखों को बीमारियों से बचाना। आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए आंखों की सफाई, डाइट और उचित व्यायाम करना जरूरी है।
आंखों की देखभाल के लिए विटामिन-ए युक्त खाना डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। यह आंखों की समस्याओं से व्यक्ति को बचाता है। आज हम आपको आंखों से जुड़े खान-पान के बारे में बता रहे हैं। डाइट का आंखों पर सबसे ज़्यादा असर पड़ता है।
1-गाजर
आंखों की देखभाल के लिए गाजर सबसे पहले जरूरी है। गाजर विटामिन ए का अच्छा स्रोत है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से आंखों के सेल और रेडिकल्स डैमेज होने से बचाती है। ऐसा नहीं है कि गाजर खाने से आपको रात में भी दिखाई देने लगेगा, लेकिन हां गाजर खाने से मोतियाबिंद और भेंगापन कम होता है। इन सबके अलावा गाजर में फाइबर और पोटैशियम अधिक होता है, जो हेल्थ के लिए जरूरी है। गाजर खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता है। यह बॉडी में कैंसर के बढ़ते सेल को कम करने का काम करता है। अगर आप वेट कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, तो गाजर खाएं, क्योंकि गाजर में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें फैट नहीं होता। आप गाजर को हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं। गाजर की सब्जी, सलाद, स्मूदी, सूप और जूस बना कर पी सकते हैं।
हेल्दी आंखों के लिए और क्या-क्या खा सकते हैं, जानने के लिए किल्क कीजिए आगे की स्लाइड्स...