(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: एक हेल्दी लाइफ की पहचान आपके दिल से होती है। हमारा दिल ही बॉडी को कंट्रोल करता है। इसलिए दिल का सही से काम करना ज़रूरी है। दिल एक दिन में 1,00,000 बार धड़कता है और 2,000 पर ब्लड को पंप करता है, जो पूरे शरीर की धमनियों में प्रवाहित होता है। यह गति एक स्वस्थ और सही दिल की पहचान है। ज़्यादा काम और प्रेशर की वजह से दिल की धड़कन पर असर पड़ने लगता है। आज हम आपके हेल्दी दिल के लिए कुछ होम रेमिडीज़ बता रहे हैं, ताकि आप अपने दिल का ख्याल घर पर ही रख सकें और आपको डॉक्टरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी है रोज़ एक्सरसाइज़ और साथ ही खान-पान का विशेष ध्यान। दिल को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना ज़रूरी है। देखा गया है कि खानपान की गड़बड़ी के कारण ही दिल की बीमारियां ज़्यादा होने लगी हैं। उम्र बढ़ने के साथ आम तौर पर शरीर के अंग कमज़ोर होने लगते हैं। दिल भी कमज़ोर होता है, पर अब कम उम्र के लोगों को भी दिल की बीमारियां होने लगी हैं। इसके पीछे मुख्य कारण बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में आने वाले बदलाव हैं। यहां आपको कुछ ऐसी नेचुरल और हर्बल चीज़ों के बारे में बताया जा रहा है, जो दिल को हेल्दी बनाए रखने में कारगर होती हैं।
1.लहसुन
दिल को हमेशा जवां और स्वस्थ रखने के लिए लहसुन सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। लहसुन में कई ऐसे गुण हैं जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। एक स्टडी के अनुसार, अगर आप रोज़ लहसुन की एक कली खाते हैं तो बॉडी में बेकार कोलेस्ट्रॉल अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बदल जाता है, वहीं आपका ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल बना रहता है। कुछ रिसर्च में यह देखा गया है कि जो लोग रोज़ लहसुन खाते हैं, उनका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और ब्लड में प्लेटलेट्स कम होने का खतरा भी नहीं रहता है।
दिल को हेल्दी रखने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड पर...