लाइफस्टाइल डेस्क: 'जीवन का आधार आहार है।' कैंसर मरीज़ों पर यह उक्ति सटीक बैठती है। इस रोग से उबरने में उपयुक्त भोजनशैली बहतु मदद करती है। कैंसर के उपचार के दौरान कैंसरग्रस्त के साथ कुछ स्वस्थ कोशिकाएं भी नष्ट हो जाती हैं। कैंसर से कमज़ोर हो रहे शरीर का वज़न तेज़ी से गिरता है। ऐसे में, संतुलित आहार शरीर को ताकत देने के साथ-साथ कैंसर प्रभावित अंगों के नवनिर्माण की प्रक्रिया में मददगार होता है। इसिलए दवाओं व थेरेपी के साथ उचित आहार भी ज़रूरी है।
महत्वपूर्ण है प्रोटीन
कैंसर रोगी के लिए प्रोटीन का सेवन सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कोशिकाओं के नवनिर्माण की प्रक्रिया के साथ ही दवाओं के कारण होने वाली क्षति की मरम्मत में भी सहायक होता है। सामान्यत: कैंसर के मरीज़ को उपचार के दौरान शरीर के प्रति किलोग्राम वज़न के हिसाब से 1 से 2 ग्राम प्रोटीन के सेवन की सलाह दी जाती है। यानी अगर रोगी 60 किग्रा का है, तो उसे 60 ग्राम प्रोटीन रोज़ लेना ही चाहिए।
दाल, अंडे और दूध व दूध से बनी चीज़ों का सेवन कर सकते हैं
आगे स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए कैंसर के उपचार का आधार कैसे है आहार...