पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • How To Relieve Stress. Stress. We All Deal With It.

Stress कम करने के लिए दिन में 3 बार चेक करें मेल, जानें बाकी 10 टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क:आज के समय में ऑफिस में घंटो एक ही जगह बैठकर काम करने के कारण स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं हो रही है। काम के बोझ और खानपान में लापरवाही के कारण तनाव,बैक पेन, आंखों की समस्या होने लगती है। घंटो कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करना मतलब शरीर के लिए बीमारियों को बुलावा देना साथ ही ऑफिस में काम को लेकर या ऑफिस राजनिति को लेकर स्ट्रेस बना ही रहता है जिसके चलते कई बार पर्सनल लाइन डिस्टर्ब होती है। आज हम आपको ऑफिस स्ट्रेस या किसी भी तरह के स्ट्रेस के कैसे निपटे और स्ट्रेस को दूर करने के तरीको के बारे में बता रहे हैं।
स्ट्रेस को लेकर कनाडा यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट-
कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया ने एक ताजा अध्ययन से निष्कर्ष निकाला है कि यदि आप 24 घंटे में महज तीन बार अपना ई-मेल चेक करें तो तनाव का स्तर बहुत हद तक घटा सकती हैं। 124 प्रतिभागियों पर किए गए अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है। अमूमन लोगों की आदत हो गई है अपने फोन पर काम के ई-मेल, मैसेज़ चेक करना। लेकिन यह आदत आपका आराम हराम कर देती है। आपसी रिश्तों में तनाव के साथ-साथ सेहत के लिए भी यह आदत भली नहीं है। रिसर्च के दौरान प्रतिभागियों का ग्रुप बनाकर उनकी इस आदत को बारीकी से चेक किया गया। एक ग्रुप को घर पर ई-मेल चेक करने की इजाजत दी, दूसरे को नहीं।
इससे पहले जर्मन शोधकर्ताओं ने भी एक अध्ययन किया था। इसमें सामने आया था कि घर पर ऑफिस के ई-मेल चेक करने और फोन कॉल्स लेने से आपका वीकेंड या शाम खराब हो सकती है। इसके कारण लोगों में इन्सोमनिया, एंग्जाइटी, सिरदर्द, फेटिग, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
ऑफिस स्ट्रेस को दूर करने के लिए क्या करें,जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...