पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • How Does Artificial Sweetener Harmful To Your Body

मीठे ज़हर से कम नहीं है आर्टिफिशियल स्वीटनर, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
लाइफस्टाइल डेस्क: आर्टिफिशियल स्वीटनर जीवन की मिठास को कम करते जा रहे हैं। डायबिटीज से बचने और खूबसूरत दिखने की चाह में लोग चीनी की जगह इनका यूज़ करने लगे हैं, जो स्लिम और ट्रिम तो बनाते नहीं, पर बीमारियां ज़रूर दे देते हैं।
पहले के समय में कोई भी खुशी की बात होने पर हम तुरंत मीठा खाते थे, लेकिन उस मीठे का ट्रेंड बदल गया है। मीठा हम आज भी खाते हैं, लेकिन आर्टिफिशियल। बॉडी को स्लिम करने के चक्कर में हम इतनी आर्टिफिशियल चीज़ों का यूज़ करने लगे हैं कि त्योहारों पर भी आर्टिफिशियल मिठाई उपहार में देते हैं।
आर्टिफिशियल स्वीटनर क्या है?
आर्टिफिशियल स्वीटनर या कहें सुगर सब्सिट्यूट एक तरह का केमिकल है। कई शुगर या डायबिटीक पेशेंट्स चीनी की जगह आर्टिफिशियल शुगर इस्तेमाल करते हैं, ताकि वो भी मीठा खा सकें। दरअसल, आर्टिफिशियल स्वीटनर का स्वाद चीनी की तरह ही होता है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि यह किसी मीठे ज़हर से कम नहीं है।
आर्टिफिशियल स्वीटनर के साइड़ इफेक्ट जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर...