लाइफस्टाइल डेस्क: सूखे मेवे खाना शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। ड्राय फ्रूट्स में प्रोटीन, फाइबर, फॉलिक एसिड, विटामिन ई, विटामिन बी-6 और खनिज पदार्थ की भरपूर मात्रा होती है। भारतीय परिवारों में जाड़ों की शुरुआत होते ही हर घर में ड्राय फ्रूट्स आ जाता है। कई घरों में तो गर्मियों में भी सूखे मेवे खाएं जाते हैं, हालांकि गर्म होने की वजह से इस मौसम में ये शरीर को थोड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आपने अक्सर देखा होगा कि सर्दियों में सुबह स्कूल जाते वक्त मां बच्चे की जेब को सूखे मेवों से भर देती है। सूखे मेवों के सेवन से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और कई तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं।
आज हम आपको ड्राई फ्रूट्स के वो फायदे और गुण बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। बस ध्यान रखने वाली बात यह है कि इन्हें सही मात्रा में खाएं।
सूखी अंजीर
सूखी अंजीर भूख को नियंत्रित रखने में सहायक होती है। इसमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है। मोटे लोगों को सूखी अंजीर का सेवन करना चाहिए। यह उनका वज़न कम करने में भी सहायक होती है।
ध्यान दें: अंजीर का अधिक सेवन जिगर के लिए हानिकारक हो सकता है। अंजीर गरम होती है, इसलिए 5 दाने से ज्य़ादा न खाएं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और अन्य ड्राय फ्रूट्स के फायदे जानिए।